जनता पर महंगाई की चौतरफा मार, बिहार में 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें पटना समेत आपके शहर का नया रेट

आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव से देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 2

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 25, 2026, 10:25:00 AM

आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव से देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 25 मई सुबह पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है।  इस बढ़ोतरी के बाद अब पटना में पेट्रोल ₹112.70 और डीजल ₹99.87 प्रति लीटर मिलेगा। बीते 12 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है। जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। 

दरअसल  पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। आम जनता की जेब पर महंगाई की यह चौतरफा मार है, क्योंकि पिछले 12 दिनों के भीतर तेल की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी पटना में अब पेट्रोल की कीमत 112.70 रुपये और डीजल की कीमत 99.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि नालंदा में 113.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है।  जबकि डीजल का दाम 99.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है।  

बता दें कि पिछले 12 दिनों के भीतर तेल की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। 15 मई 2026 को  पहली बार करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई। 19 मई 2026 को दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे तक महंगा हुआ। वहीं 23 मई 2026 को  तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया।  अब 25 मई 2026 को चौथी बार पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। 

बढ़ी हुई कीमतों ने एक बार फिर मीडिल क्लास और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बाजार में किराया, माल ढुलाई और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।  लोगों का कहना है कि पहले से ही रसोई गैस, खाद्य तेल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, अब पेट्रोल-डीजल की नई बढ़ोतरी ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। 

बिहार के प्रमुख शहरों में नया रेट

शहर    पेट्रोल    डीजल

पटना    112.70    99.87

मुजफ्फरपुर    114.07    96.98

समस्तीपुर    115.62    99.44

जमुई    114.37    100.37

बेतिया    112.19    98.18

सीतामढ़ी    114.46    100.42

पूर्णिया    114.93    100.82

गया    114.37    100.32