बिहार छोड़ रही पटना की सिटी SP दीक्षा, गृह विभाग ने किया विरमित, लालू के साले पर बुलडोजर एक्शन..4 महिला IPS अफसरों को प्रमोशन भी...

बिहार कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी और पटना की सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा का कैडर बदल गया है। 2021 बैच की तेजतर्रार IPS अधिकारी दीक्षा बिहार कैडर छोड़कर जा रही है। वहीं बिहार कैडर की चार महिला आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 11, 2026, 6:13:00 PM

बिहार कैडर की चर्चित आईपीएस अधिकारी और पटना की सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा का कैडर बदल गया है। 2021 बैच की तेजतर्रार IPS अधिकारी दीक्षा बिहार कैडर छोड़कर जा रही है। वह अब बिहार कैडर को छोड़कर एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर का हिस्सा बन गई हैं। बिहार कैडर से  उनका AGMUT कैडर (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) में स्थानांतरण हो गया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर उन्हें विरमित कर दिया है।

आईपीएस अधिकारी दीक्षा के इस कैडर ट्रांसफर के पीछे पारिवारिक वजह है। दीक्षा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनकी शादी AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी द्वारका गांधी से हुई है। दीक्षा का ट्रांसफर विवाह के आधार पर हुआ है। उनकी शादी AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी द्वारका गांधी से हुई है। आईपीएस नियमावली के तहत शादी के आधार पर गृह मंत्रालय कैडर चेंज (अंतर-कैडर स्थानांतरण) की अनुमति देता है। इसी नियम के तहत तेजतर्रार IPS अधिकारी दीक्षा ने बिहार कैडर से स्थानांतरित होने के लिए आवेदन किया था।

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब आईपीएस दीक्षा को अधिकारिक तौर पर बिहार कैडर से हटाकर एजीएमयूटी (AGMUT-अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) संवर्ग में भेज दिया गया है।  यह IAS, IPS और IFS अधिकारियों का संयुक्त कैडर माना जाता है। 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी दीक्षा का ट्रांसफर विवाह के आधार पर हुआ है। उनकी शादी AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी द्वारका गांधी से हुई है। राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद अब वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस विशेष कैडर के तहत आने वाले राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों (जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर आदि) में अपनी नई सेवाएं देंगी।

वहीं बिहार कैडर की चार महिला आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। बिहार सरकार ने 2022 बैच की चार महिला आईपीएस अधिकारियों को वरीय समय वेतनमान में प्रोन्नति दी है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन महिला आईपीएस अधिकारियों को वरीय समय वेतनमान, वेतन स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है, उनमें शैलजा, दिव्यांजली जायसवाल, गरिमा और साक्षी कुमारी शामिल हैं। इन सभी को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से वरीय वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रोन्नति से वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

बता दें कि 2021 बैच की तेजतर्रार IPS अधिकारी दीक्षा मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी की रहने वाली हैं। पटना में व्यवसायी और भाजपा नेता गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच के बाद वह सुर्खियों में आई थीं। इसके अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे साले सुभाष यादव के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भी उनका नाम काफी चर्चा में रहा। उस समय IPS अधिकारी दीक्षा पुलिस टीम और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची थीं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी करती नजर आई थीं। उनके पति द्वारका गांधी 2022 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और यूपीएससी परीक्षा में 412वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने थे।