NEET-2026 पुनर्परीक्षा और CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, वायुसेना से लेकर पुलिस तक मुस्तैद, CS-DGP एक्शन में

NEET-2026 पुनर्परीक्षा और CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को बिहार सरकार अलर्ट हो गई है। इन एग्जाम को लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी किया गया है। मुख्य सचिव और डीजीपी ने कदाचार-मुक्त परीक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 09, 2026, 4:30:00 PM

NEET-2026 पुनर्परीक्षा और CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को बिहार सरकार अलर्ट हो गई है। इन एग्जाम को लेकर सरकार की ओर  से एडवाइजरी जारी किया गया है। 21 जून को 34 जिलों के 35 शहरों में  NEET-2026 पुनर्परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं 14 और 17 जून को  CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा होने वाली है। मुख्य सचिव और डीजीपी ने कदाचार-मुक्त परीक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं।   

21 जून को 34 जिलों के 35 शहरों में NEET-2026 पुनर्परीक्षा होगी।331 परीक्षा केंद्रों पर 1.56 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रश्न-पत्रों का वायु सेना के विशेष विमानों से सुरक्षित परिवहन किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की तैनाती होगी। रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की कड़ी नजर है। सोशल मीडिया पर अफवाह और फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की अपील।

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को होने वाली है। EOU ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रश्नपत्र लीक या उत्तर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील की गई है। परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दोषियों को 10 साल तक की सजा और 1 करोड़ तक जुर्माना का प्रावधान है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 9031829067 पर देने की अपील की गई है।  

NEET-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार सरकार अलर्ट

-21 जून को 34 जिलों के 35 शहरों में होगी NEET-2026 पुनर्परीक्षा।

-331 परीक्षा केंद्रों पर 1.56 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

-प्रश्न-पत्रों का वायु सेना के विशेष विमानों से सुरक्षित परिवहन किया जाएगा।

-सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

-संदिग्ध कोचिंग संस्थानों की विशेष निगरानी की जाएगी।

-प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की तैनाती होगी।

-परीक्षार्थियों को BSRTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

-रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

-अभिभावकों के लिए छांव, पेयजल, सत्तू और ओआरएस की व्यवस्था रहेगी।

-मुख्य सचिव और डीजीपी ने कदाचार-मुक्त परीक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए।

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी

14 और 17 जून को होने वाली है CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा

EOU ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सतर्क रहने की अपील की

प्रश्नपत्र लीक या उत्तर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी से सावधान 

फर्जी कॉल,  और अन्य सोशल मीडिया संदेशों पर भरोसा न करें

प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दें

परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 9031829067 पर देने की अपील

digeou-bih@gov.in पर भी शिकायत या सूचना भेजी जा सकती है

दोषियों को 10 साल तक की सजा और 1 करोड़ तक जुर्माना का प्रावधान