राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सम्राट सरकार पर सीधे-सीधे निशाना साध दिया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि सरकार अब बैक फुट पर है। लालू प्रसाद यादव का यह बयान उनकी तथा पूर्व सीएम राबडी देवी की जेड श्रेणी की सिक्योरिटी को फिर से बहाल करने के बाद आया है।
दरअसल शनिवार को लालू प्रसाद यादव ने मीडिया के साथ बातें करते हुए अपना बयान दिया। लालू प्रसाद यादव से जब मीडिया कर्मियों ने यह पूछा कि आपकी और राबड़ी देवी की जेड श्रेणाी की सिक्योरिटी को सरकार ने वापस कर दिया है। इसपर आपका क्या कहना है? जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार बैक फुट पर है।
बता दें कि सम्राट सरकार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की सुरक्षा को फिर से बहाल कर दिया है। यानी अब इन दोनों को जेडी श्रेणी की सुरक्षा फिर से मिलेगी साथ ही साथ इन दोनों ही नेताओं को बुलेट प्रूफ गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी की भी सुरक्षा में कटौती की गई थी। जिसको लेकर के राज्य में काफी बवाल मचा था। इस मुद्दे पर एनडीए तथा महागठबंधन के कई घटक दल एक दूसरे के सामने आ गए थे। इस दौरान काफी बयान बाजी भी हुई थी। राजद की तरफ से जहां यह आरोप लगाया गया था कि सुरक्षा को लेकर के राजनीतिक की जा रही है। इसलिए इन दोनों ही नेताओं की सुरक्षा हटाई गई है। इसके बाद कई वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसमें लालू प्रसाद बिना किसी सुरक्षा के अपने वाहन से जाते हुए दिखायी दिए थे। वह दूसरी तरफ सीएम सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए के कई नेताओं ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया था।