खान सर की गिरफ्तारी पर आया बड़ा फैसला? जानें कोर्ट में आज क्या हुआ...

कोचिंग फायरिंग केस में खान सर उर्फ फैजल खान को फ़िलहाल बड़ी राहत मिली है। पटना की अदालत में शनिवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने खान सर को दी गई अंतरिम सुरक्षा को अगली तारीख तक बढ़ा दिया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 20, 2026, 10:55:00 AM

कोचिंग फायरिंग केस में खान सर उर्फ फैजल खान को फ़िलहाल बड़ी राहत मिली है। पटना की अदालत में शनिवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में अपडेटेड केस डायरी पेश कर दी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने खान सर को दी गई अंतरिम सुरक्षा को अगली तारीख तक बढ़ा दिया है। यानि कि अगली सुनवाई तक फैजल खान को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक बनी रहेगी।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए मिली अंतरिम सुरक्षा को अगली तारीख तक बढ़ा दिया। अब अग्रिम जमानत की सुनवाई 25 जून को होगी। शनिवार को पुलिस ने अदालत में केस डायरी प्रस्तुत कर दी। इसके बाद अदालत ने सुनवाई करते हुए खान सर को मिली अंतरिम सुरक्षा को अगली तारीख तक बढ़ा दिया। इससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की आशंका टल गई है। अब अग्रिम जमानत की सुनवाई 25 जून को होगी। यानी अगली सुनवाई तक खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी। इतना ही नहीं, मामले में नामजद खान पक्ष के अन्य लोगों को भी कोर्ट ने 'नो कोर्सिव एक्शन' की राहत दी है। उनके खिलाफ भी फिलहाल कोई बलपूर्वक या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

पटना के कदमकुआं इलाके में 2 जून की रात दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और फायरिंग का मामला सामने आया था। ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए। इसके बाद कदमकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान खान सर के सुरक्षा गार्डों की भूमिका भी सामने आई। एफआईआर में खान सर को भी आरोपी बनाया गया है। उन पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। 

 गिरफ्तारी से बचने के लिए फैजल खान ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। पिछली सुनवाई में अदालत ने उन्हें 20 जून तक अंतरिम राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। साथ ही पुलिस से केस डायरी और उनके आपराधिक इतिहास से संबंधित जानकारी तलब की गई थी। 

वहीं बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके भाई प्रिंस यादव का नाम भी विवाद में आया। खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े कर्मचारी कन्हैया सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।  पुलिस जांच के बाद रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि 12 दिन बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आए।  जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए. इस बीच रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  इसके लिए भी रौशन सर ने खान सर को जिम्मेदार ठहराया है।