'खान ग्लोबल स्टडीज' मामले में जेल से बाहर निकलने के बाद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद सर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बेऊर जेल में उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। रौशन आनंद सर ने कहा कि मैं जब बेऊर जेल में बंद था, फैजल खान का दो गार्ड को भी गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा गया। जिसने मेरी हत्या करने की कोशिश जेल में की लेकिन जेल प्रशासन की तत्परता से मेरी जान बच गयी। उन्होंने खान सर उर्फ फैजल खान, उनके गार्डों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही रौशन आनंद सर ने खान सर पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप भी लगाया है।
जेल से छूटने के बाद रौशन आनंद अपने कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपनी बातें रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि फैजल खान का जो दो गार्ड जेल में बंद हैं, उसने जेल में मेरी हत्या की साजिश रची थी। जेल प्रशासन की मदद से जान बच पाई। 13 जून को फैजल के गार्ड ने हमे मैनेज करने की कोशिश की और कहा कि यदि आपने समझौता नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना होगा। आज हम भुगत रहे हैं, मेरे भाई की हत्या नेपाल में कर दी गयी।
खान सर को लेकर सनसनीखेज खुलासा करते हुए रौशन आनंद ने कहा कि फैजल सुबह से शाम तक सिर्फ षड्यंत्र करता रहता है। फैजल ने पटना पुलिस को सहयोग नहीं किया बल्कि गुमराह किया लेकिन फिर भी पटना पुलिस उसके साथ है। लेकिन हम सनातनी हिन्दू है हम सत्य और अहिंसा के साथ रहकर अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
रौशन आनंद ने आगे कहा कि हमने जिगर का टुकड़ा खोया है जो कोई नहीं लौटा सकता है, रौशन सर हिम्मत नहीं हारना है। मुझे न्यायपालिका और बिहार की डबल इंजन की सरकार पर भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा। फैजल खान टीचर नहीं गुंडा, हत्यारा, षड्यंत्रकारी, झूठा आदमी है। उसने विद्यार्थियों को छला है। जिस तरह सिनेमा में दिखावटी विवाह होता है उसी तरह फैजल पर्दा के आगे दिखावटी शिक्षक है। उसका एक झूठ बीपीएससी केस में दिखा।
इससे पहले सोमवार को बेऊर जेल से निकलने के बाद रौशन आनंद अपने कोचिंग सेंटर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी पहुंचे। उनके आने से पहले ही हजारों की संख्या में छात्र उनके स्वागत में मौजूद थे। जहां फैजल खान को लेकर जमकर नारेबाजी हुई और रौशन आनंद के समर्थन में खूब नारे लगे। कोचिंग सेंटर में रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक बार खान सर पर गंभीर आरोप लगाये और कहा कि फैजल खान को पुलिस और नेता का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान ने हमारे साथ साजिश की है। साजिश के तहत मुझे जेल में भेजा और मेरे भाई की हत्या नेपाल में करवाई। उन्होंने कहा कि फैजल खान को नेता का संरक्षण प्राप्त है। हमको जेल में मरवाने के लिए करोड़ों रुपये फैजल खान ने पानी की तरह बहाया है। मैं नेता का नाम नहीं बोलूंगा लेकिन फैजल को उस नेता का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई।
बता दें कि खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और मारपीट केस में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद सर को कोर्ट से जमानत मिली। बेऊर जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और खान सर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ कहा कि मेरे भाई की हत्या खान सर ने करवाई है। खान सर पर गंभार आरोप लगाते हुए रौशन सर ने कहा कि फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई के हत्यारे हैं। मेरे भाई को मुझसे छीन लिया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नतीजा चाहे जो भी हो, अब कोई समझौता नहीं होगा। यह आर-पार की लड़ाई होगी।