बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। लगातार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 सीओ (CO) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के अलग-अलग अंचल के करीब 8 सीओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। काम में लापरवाही, भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों को लेकर यह एक्शन हुआ है।
मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में रिश्वतखोरी, दाखिल-खारिज मामलों में गड़बड़ी, सरकारी भूमि अभिलेखों में अनियमितता और कर्तव्य में लापरवाही जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अब तक कुल 50 अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में यह कार्रवाई की गई है। कई मामलों में निलंबन और पेंशन कटौती की कार्रवाई हुई है।
विभागीय दस्तावेज के अनुसार जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उन पर रिश्वतखोरी, सरकारी अभिलेखों में गड़बड़ी, दाखिल-खारिज मामलों में अनियमितता, सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में लापरवाही तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने जैसे गंभीर आरोप हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने अब तक बिहार में 50 सीओ पर कार्रवाई की है।
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, भागलपुर, नालंदा और रोहतास समेत विभिन्न जिलों के तत्कालीन अंचल अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है, जबकि कुछ मामलों में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों की पेंशन में कटौती जैसी दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी और दोषी अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बिहार में 8 सीओ पर फिर गिरी गाज
नाम/पदनाम जिला/अंचल
संतु कुमार राम रतनपुरा, जहानाबाद
सुरजेश्वर श्रीवास्तव फुलीडुमर, बांका
जयप्रकाश स्वर्णकार मुरलीगंज, मधेपुरा
अजय कुमार सरकार नारायणपुर, भागलपुर
आमोद कुमार एकंगरसराय, नालंदा
विजय कुमार गुप्ता बौंसी, बांका
मीना रानी डिहरी, रोहतास
नागेंद्र प्रसाद बेलहर, बांका