बिहटा: तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने भाई-बहन को कुचल दिया ,जिससे बाइक पर पीछे बैठी बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बिस्मभरपुर गांव के सामने पटना आरा मुख्य मार्ग का है, जहां तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन ने बिहटा बाजार कर के लौट रहा भाई बहन को रौंद कर चला गया। जिससे बाइक चला रहा भाई बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज बिहटा निजी अस्पताल में चल रहा है।
वहीं घटनास्थल पर ही बहन की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान विष्णुपुरा गांव निवाशी झुन्नू सिंह की पुत्री 20 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान धर्मराज सिंह के पुत्र 18 वर्षीय रौनक कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आगजनी कर के पटना आरा मुख्य मार्ग को 4 घंटे के लिय जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिसके बाद कई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गुस्साए लोगों को किसी भी तरह समझाया गया।
वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिहटा अंचलाधिकारी राकेश सिंह को घटना स्थल पर बुलाने की मांग की। जिसके बाद घटनास्थल पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को किसी भी तरह समझा बुझाकर आश्वासन दिए। जो भी सरकार के द्वारा मुआवजा मिलता है वो हम लोगों के द्वारा दिलवाया जाएगा। गुस्साए ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी राकेश सिंह के आश्वासन के बाद 4 घंटे बाद जाम को हटाया।
बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट