भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार की शाम शहर में शांति कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए और निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग की। मार्च यमुना पथ गेट से शुरू होकर प्रजातंत्र चौक तक निकाला गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से न्याय के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
मार्च में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वह व्यक्ति अपराधी नहीं बल्कि क्रांतिकारी वीर थे। जिन्होंने अपने समाज के हित के लिए लड़ाई हमेशा लड़ना चाहा लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया। इससे जनता के बीच आक्रोश बना हुआ है। मार्च में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी भी। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में बैनर पोस्टर भी लिया हुआ था।
ज्ञात हो कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूरे प्रदेश से लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भोजपुर स्थित भरत तिवारी के आवास पर विभिन्न दलों के नेताओं के भ्रमण का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि इस अहम मसले पर राज्य सरकार द्वारा हाई लेवल कमेटी से जांच कराने की घोषणा कर दी गयी है।
नवादा से दिनेश गुप्ता की रिपोर्ट