NDA का महाजुटान, डिप्टी CM समेत बड़े नेता होंगे शामिल, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का होगा जुटान

बिहारशरीफ के ऐतिहासिक श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में मंगलवार को स्नातक चुनाव को लेकर एनडीए का महाजुटान होने जा रहा है। इस सम्मेलन में नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों से दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल, मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देने के बाद पटना, नालंदा और नवादा की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में एनडीए स्नातक चुनाव को लेकर अपनी ताकत दिखाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटा है। 

इस सम्मेलन में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज कुमार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नवल किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार सुमन और निशांत कुमार समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

जेडीयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस महा जुटान को स्नातक चुनाव के लिहाज से एनडीए कीअहम राजनीतिक गतिविधि माना जा रहा है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट