पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित हुई, जिसमें एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
नीरज कुमार ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को फर्जी बता रहे हैं, इसका मतलब तेजस्वी यादव फर्जी विधायक हुए,तो उन्हें राघोपुर विधायक पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और अगर चुनाव पर सवाल उठाया जा रहा है तो जनता के बीच इसका हिसाब होना चाहिए। जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सामाजिक अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने सरकार से जल्द ट्रायल पूरा कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। साथ ही कहा कि अपराधी कानून से बच नहीं सकते और पुलिस उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट