वाटर पार्क में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम, जानें ऐसा क्या हुआ...

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 18, 2026, 10:25:00 AM

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अगरवा मस्जिद टोला निवासी राजू (12 वर्ष) अपने परिवार के साथ रतनपुर वाटर पार्क घूमने और नहाने गया था। इसी दौरान वह अन्य बच्चों के साथ वाटर पार्क में मस्ती कर रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

परिजन और वाटर पार्क कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बंजरिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा इलाके में शोक का माहौल है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट