शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित

मोतिहारी शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में किया गया।

मोतिहारी शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, जिला सहायक समाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 

समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता हैं। शिक्षकों का सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने अपने विद्यार्थी जीवन के शिक्षकों को याद करते हुए हिंदी एवं अंग्रेजी के शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की। 

इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, पीबीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले तथा एफएलएन में बेहतर कार्य करने वाले कुल 74 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट