मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज बिहार के विभिन्न जिलों में लगभग 211 डिग्री कालेज का एक साथ उद्घटान किया गया। पूर्वी चंपारण जिले में भी 15 प्रखंडों में डिग्री कालेज का एक साथ उद्घाटन हुआ।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 15, 2026, 2:40:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आज बिहार के विभिन्न जिलों में लगभग 211 डिग्री कालेज का एक साथ उद्घटान किया गया। पूर्वी चंपारण जिले में भी 15 प्रखंडों में डिग्री कालेज का  एक साथ उद्घाटन हुआ।

जिले के तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर में डिग्री कालेज के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान डीएम सौरभ सुमन यादव के साथ अन्य अधिकारी पहुंचे और यहां भी  द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलाके के लोगों के साथ छात्र-छात्राएं शामिल हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान और डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जिले के पंद्रह प्रखंडों में 15 डिग्री कालेज का एक साथ उद्घाटन हुआ है। जहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे एक साथ उच्च शिक्षा ले सकेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट