BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम

मोतिहारी के भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वर्तमान मुख्य पार्षद पति रिंकू पाठक के घर और गैस एजेंसी सहित कई प्रतिष्ठान पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी चल रही है।

मोतिहारी : मोतिहारी के भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वर्तमान मुख्य पार्षद पति रिंकू पाठक के घर और गैस एजेंसी सहित कई प्रतिष्ठान पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी चल रही है। वहीं सुबह से ही आर्थिक अपराध की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि पिछले 10 सालों में रिंकू पाठक ने अकूत संपत्ति अर्जित की थी है। 

रिंकू पाठक रंगदारी सहित कई मामलों में वह सहरसा जेल में बंद भी थे

वहीं बीजेपी नेता रिंकू पाठक रंगदारी सहित कई मामलों में वह सहरसा जेल में बंद भी थे। जेल से आने के बाद उनका कारोबार लगातार बढ़ता गया। केसरिया के साथ-साथ कई जगहों पर उन्होंने अपनी संपत्ति अर्जित की। जिसकी शिकायत आर्थिक अपराध को मिली। आर्थिक इकाई की टीम ने इसके बाद बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं काफी संख्या में पुलिस के जवान रिंकू पाठक के घर और प्रतिष्ठान के पास खड़े हैं। किसी भी व्यक्ति को घर आने जाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं आर्थिक अपराध की टीम रिंकू पाठक की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट