पडोसी देश नेपाल में चंद रोज पहले आये जल प्रलय के बाद बिहार से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से एक ही परिवार के पांच लोगों की इस सैलाब में बह जाने की खबर है। अब इस खबर के सामने आने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर तरफ खामोशी छायी हुई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर के लाला छपरा गांव के निवासी बुधन साह अपने परिवार के साथ नेपाल में थे। इसके बाद यह दर्दनाक खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि बुधन साह, उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक नतनी इस जल प्रलय का शिकार बन गये। लाला छपरा में रह रहे अपने भाई को फोन कर के बुधन साह ने यह हृदयविदारक जानकारी दी कि उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक नतनी इस सैलाब में बह गये।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। हर तरफ इसी बात की चर्चा है। परिवार के पांच सदस्यों के बह जाने की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट