पूर्वी चंपारण जिले में सरकारी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। CWC और MGC की समीक्षा में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर जिले के 26 अंचलों के अंचलाधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
इस कार्रवाई से राजस्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पूर्वी चंपारण जिले में कुल 27 प्रखंड हैं। इनमें बंजरिया प्रखंड को छोड़कर शेष सभी 26 अंचलों के अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी कार्रवाई की जद में आए हैं।
जिला प्रशासन की ओर से CWC और MGC से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के प्रदर्शन में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। बताया गया कि कई अधिकारियों ने सरकारी कार्यों में पर्याप्त रुचि नहीं दिखाई।
जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए 26 अंचलों के संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों से कार्यों में तेजी लाने और सरकारी योजनाओं एवं दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतने की उम्मीद की जा रही है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट