जमुई। आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को जमुई जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आगामी 24 नवंबर 2026 को प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम "सुशासन दिवस - नीतीश संवाद" की सफलता के लिए एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप देने एवं सफल बनाने हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला जदयू प्रभारी जीवन लाल चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाना है। जिस तरह से हमारे सर्वमान्य नेता माननीय नीतीश कुमार ने एक पिछड़े बिहार को विकसित बिहार में बदल दिया है, उसी तरह हम सभी जदयू कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी लोग पूरी ताकत लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग करें।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इसमें प्रदेश के गणमान्य नेताओं के अलावा जिला के वर्तमान मंत्री माननीय दामोदर रावत एवं पूर्व मंत्री माननीय सुमित कुमार सिंह भी शामिल होंगे।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, आमंत्रित सदस्य चंद्रदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष भोला खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गरीब खान, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, जमुई मीडिया प्रभारी प्रकाश पीयूष, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज कुमार के साथ-साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट