पहले सरेराह छेडखानी और अब अधेड़ पर बम से हमला, लगातार वारदात से फैली सनसनी

राज्य के जमुई जिले से खौफनाक खबर है। यहां एक 55 वर्षीय अधेड़ के ऊपर बम से हमला कर दिया गया। घटना में अधेड की मौत हो गयी। घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया।

जमुई: राज्य के जमुई जिले से खौफनाक खबर है। यहां एक 55 वर्षीय अधेड़ के ऊपर बम से हमला कर दिया गया। घटना में अधेड की मौत हो गयी। घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और दहशत है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ज्ञात हो कि एक सनसनीखेज कथित रूप से वायरल वीडियो की खबर सामने आने के बाद चर्चा में चल रहे जमुई जिले में फिर एक बडी वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिकंदरा के लछुआड़ थाना क्षेत्र हरिहरपुर में एक 55 वर्षीय अधेड़ के ऊपर बम से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव में अज्ञात अपराधियों ने अजय पांडेय को बम से निशाना बनाया। जिनकी जमुई में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बम के धमाके से पूरा इलाका दहल उठा।

मिली खबर के अनुसार हरिहरपुर गांव सोमवार की शाम बम धमाके से दहल उठा। मांझी टोला में अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय अजय पांडेय पर बम से हमला कर दिया। धमाके में गंभीर रूप से घायल अजय को परिजन इलाज के लिए जमुई ले गए, जहां निजी क्लीनिक में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बम के धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अजय पांडेय पर बम से हमले की सूचना मिली थी, जमुई ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है। इधर मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। ग्रामीणों में भय का माहौल है।


जमुई से हेमंत की रिपोर्ट