बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जमुई में निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस हादसे में जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बाल-बाल बचे। उनकी थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी थी। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार झाझा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में शामिल थार और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र की थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बाल-बाल बचे हैं। सभी लोग सरदार वल्लवभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए जमुई के झाझा जा रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होने वाले थे।
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की ओर से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत के लिए कचहरी चौक पर पुष्पवर्षा की तैयारी की गयी थी। इसी दौरान परिसदन भवन के समीप काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गयी। जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र की थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
निशांत की गाड़ी को इस दुर्घटना में कुछ नहीं हुआ है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत की गाड़ी काफिले में आगे चल रही थी, इसलिए वह दुर्घटना की चपेट में आने से बच गई। हादसे के बाद काफिले को आगे बढ़ाया गया और निशांत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। निशांत कुमार रविवार, 16 अगस्त को झाझा पहुंचे थे, जहां न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। झाझा पहुंचने पर निशांत के स्वागत के लिए जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान JCB मशीन से फूलों की बारिश की गई।