गोपालगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गोपालगंज में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ तथा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संबोधित
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। अपनी तपस्या और अटूट संकल्पशक्ति से उन्होंने हर चुनौती को अवसर में बदला है। महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के उत्थान से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को अभूतपूर्व गति मिली है, जो एक सशक्त और समर्थ भारत का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
'देश के लिए जीने' की भावना का आह्वान
सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा गया कि भारत 140 करोड़ सपनों और अनगिनत आकांक्षाओं का राष्ट्र है। विकसित भारत के निर्माण के लिए देशवासियों को ‘देश के लिए जीने’ की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा।
संदेश पर दिया गया बल
पीएम मोदी ने कहा कि हम बढ़ेंगे, सीखेंगे, परिश्रम करेंगे, शक्ति और भक्ति अर्पित करेंगे, रिसर्च और इनोवेट करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा।
प्रमुख दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
गोपालगंज में आयोजित इस भव्य सभा में कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य रूप से बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंत्री जनक राम, विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू.विधायक सुभाष सिंह, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, गोपालगंज के प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ. और भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के समापन क़े अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने सभी मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल, भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट