पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम स्मैक बरामद, सहरसा तक जुड़े तार, 3 गिरफ्तार

बिरौल पुलिस ने स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 6.28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरभंगा : बिरौल पुलिस ने स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 6.28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एयरटेल टावर परिसर से 1.68 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में दीपू कमती को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में 4.6 ग्राम स्मैक के साथ शुभम कुमार मिश्रा और राजा चौधरी पकड़े गए। 

पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है

आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों मामलों में स्मैक की सप्लाई का तार सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा निवासी निर्मल यादव से जुड़ा सामने आया है। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

BOI के पास बाइक की डिक्की से 2.50 लाख गायब, CCTV खंगाल रही पुलिस

लहेरियासराय थाना से कुछ ही दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के पास बाइक की डिक्की से 2.50 लाख रुपए गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ैला निवासी एलआईसी एजेंट शंकर पासवान के रूप में हुई है।

सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक ऑफ इंडिया से 1.20 लाख निकाले - शंकर पासवान

शंकर पासवान के अनुसार, उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक ऑफ इंडिया से 1.20 लाख रुपए निकाले। इससे पहले उनकी बाइक की डिक्की में 1.30 लाख रुपए रखे हुए थे। बैंक से निकाले गए रुपए भी डिक्की में रखकर वह सड़क पार पानी की बोतल खरीदने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो डिक्की से रुपए से भरा बैग गायब था। बैग में कुल 2.50 लाख रुपए थे।

यह भी पढ़े :

नकाबपोश लुटेरों का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

पीड़ित ने कहा- बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे

पीड़ित ने आशंका जताई है कि बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही डिक्की से रुपए निकालकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना के दारोगा रजनीश मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट