भागलपुर सुल्तानगंज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन शेष होने पर जिला प्रशासन के द्वारा अजगैविनाथ गंगा घाट, नमामि गंगा घाट पर युद्ध स्तर की तैयारी हो रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पदाधिकारियों द्वारा तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन अबतक कांवड़िया पथ में मिट्टी बालू की बिछाई का कार्य धीमी होने पर कांवड़िया पथ पूरी जर्जर, कीचड़मय बना हुआ है और धांधली बेलारी में जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ियों के ठहराव स्थल पर जर्मन हेंगर का कार्य युद्ध स्तर पर शुरु हो गया है।
कांवड़िया के सुविधा के मेला क्षेत्र में बनाये गये पार्किंग स्थल पर अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है। पार्किंग स्थल पर शौचालय पानी रोशनी का इंतजाम किया जाना है। विभागीय अधिकारी के द्वारा लगातार तैयारी में लापरवाही बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला की तैयारी जिस गति से चल रही है, उससे कांवड़ियों को उचित सुविधा मिलना नामुमकिन हो जाएगा। समय रहते सभी तैयारी करने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिया गया था। लेकिन अभी तक इस पर कोई पहल नहीं किया गया है।
कई जगहों पर गड्ढा बना हुआ है। जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रहा है। कांवड़िया पथ पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। दुकानदारों का कहना है कि श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। दुकान बनाए जाने के बाद कांवड़ियों को ठहरने खाने पीने की सुविधा पथ पर मिल पाएगा।
भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट