बिहार के भागलपुर से एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है। आपने वीआईपी (VIP) काफिले के लिए ट्रैफिक को रोका जाना तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि आम आदमी के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया हो। बिहार के भागलपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है।
भागलपुर में स्कूली बच्चों के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया। सड़क के दोनों तरफ से रस्सियों के सहारे ट्रैफिक को रोका गया। बच्चों के परिजनों ने ट्रैफिक रोकने में मदद की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां कुछ बच्चे रोड को पार कर रहे हैं और रस्सियों के सहारे ट्रैफिक को रोक रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रैफिक को रोकने की इस अनोखी कवायद का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो पुष्टि नहीं करता है। नेटीजंस भी इस वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं। नेटीजंस का कहना है जब माननीय और गणमान्य लोगों के लिए ट्रैफिक रुक सकता है तो देश के भविष्य के लिए क्यों नहीं? इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
बता दें कि बीते दिनों बिहार के कुछ जिलों से वैसे भी वीडियो वायरल हुए थे जब गणमान्य लोगों के लिए रोके गए ट्रैफिक का विरोध हुआ था। आम लोगों से हॉर्न बजाकर वीआईपी (VIP) काफिले के लिए रोके गए ट्रैफिक का विरोध किया था और ट्रैफिक को तोड़कर आगे बढ़ गए थे।