राज्य के बगहा से सनसनीखेज खबर है। यहां धनहा थाना के तमकुहा क्षेत्र में एक मासूम का शव गन्ने की खेत में देख इलाके में सनसनी फ़ैल गईं। वहीं एक महिला द्वारा बच्ची को मारकर फेंकने का सीसीटीवी फुटेज़ मिलने से हड़कंप मचा है। घटना बुधवार की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार फूटेज़ में दावा किया जा रहा है की महिला अपने बच्ची को पहले गला दबाकर मार डाली फ़िर उसे पास के गन्ना की खेत में फेंक क़र फ़रार हो गईं। लिहाजा सूचना पर पहुंची पुलिस औऱ FSL टीम नें शव बरामद क़र पोस्टमार्टम समेत आगे की कार्रवाई तेज़ क़र दिया है पुलिस को महिला की तलाश है। अब तक मृत बच्ची समेत सीसीटीवी में कैद उस महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धनहा-बासी मुख्य मार्ग में बजाज एजेंसी के समीप गन्ने की खेत में करीब चार वर्षीय बच्ची का शव लावारिस अवस्था में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई । इधर घटना की सूचना मिलते ही धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी । वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक मृत मासूम की पहचान नहीं हो सकी है। सवाल यह भी उठ रहे है कि गन्ने की खेत तक मासूम कैसे पहुंची, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई औऱ क्या बच्ची की उसकी माँ द्वारा हीं हत्या कर शव गन्ना की खेत में फेंका गया है। इन तमाम सवालों का जवाब अब पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद हीं सामने आएगा । बहरहाल इस घटना ने धनहा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं जिसका जवाब फ़िलहाल पुलिस देने से कतरा रहीं है ।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं के बावजूद अब तक पुलिस किसी भी मामले में खुलासा नहीं क़र सकी है। अब एक बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृत बच्ची की पहचान करना और यह पता लगाना कि आखिर इस मासूम की मौत कैसे हुई?
बगहा एसपी राजेश कुमार नें मीडिया में कुछ भी बयान देने या फ़िर घटना की पुष्टि करने से फ़ोन पर इंकार क़र दिया है। वहीं सदर SDPO ने दावा किया है की सीसीटीवी फूटेज़ में महिला द्वारा बच्ची का गला घोंटता हुआ वीडियो कैद हुआ है। पुलिस को महिला की तलाश है। मृत बच्ची की पहचान को लेकर पुलिस अब सोशल साइट्स का भी सहारा ले रही है।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट