आपदा में राहत, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोगों के बीच बांटे खाद्य सामग्री

आपदा में राहत की ख़बर बगहा से आईं है, जहां मानवीय पहल करने ख़ुद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे दिल्ली से सीधा बगहा पहुंचे। जहां उन्होंने सदर विधायक राम सिंह के साथ बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण किया।

आपदा में राहत की ख़बर बगहा से आईं है, जहां मानवीय पहल करने ख़ुद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे दिल्ली से सीधा बगहा पहुंचे। जहां उन्होंने सदर विधायक राम सिंह के साथ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री का वितरण किया। 

दरअसल नेपाल के तराई क्षेत्रों में विगत सप्ताह हुईं भारी वर्षा के कारण नारायणी गंडक नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण गंडक बराज़ वाल्मीकिनगर से इस मानसून सत्र में पिछले बीस सालों का रिकॉर्ड तोड़ पानी का डिस्चार्ज हुआ। जिसके बाद नदी तट औऱ दियारा के निचले इलाकों में तबाही मची है।  सैलाब का सितम कम हुआ है लेकिन बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हुईं है।

लिहाजा सरकार औऱ प्रशासन लगातार मदद पहुंचाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के मंत्री सतीश चंद्र दूबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहर के करीब एक हजार बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन, बर्तन समेत अन्य आवश्यक सामग्रीयां बांटी गई। राहत सामग्री मिलने के बाद प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत औऱ मुस्कान नजर आई। 

इस दौरान मंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हर जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं लिहाजा राहत औऱ बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा।

मंत्री ने बताया कि बगहा शहर के सबसे अधिक प्रभावित वार्ड नंबर एक से आठ के अलावा वार्ड 26, 27, 28, 30, 31, 32, 34 और 35 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया । जिसमें खाद्य सामग्री, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान शामिल है । 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट