आरा: बिहार के आरा से बड़ी खबर है। दरअसल आरा जंक्शन के पास रविवार की तड़के तब अफरातफरी मच गई, जब 15483 महानंदा एक्सप्रेस के इंजन के साथ तीन कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन अलीपुरद्वार जंक्शन से नई दिल्ली जा रही थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिली खबर के अनुसार सुबह 4:15 बजे के करीब दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन को यहां से दिल्ली के लिए रवाना होता होना था और इसी दौरान परिचालन से संबंधित कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई। जिसके कारण ट्रेन के इंजन, एसएलआर बोगी और S1 कोच पटरी से उतर गए। तड़के अचानक हुई इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि ज्यादातर यात्री उसे वक्त सोए हुए थे।
इधर घटना के बाद सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आला रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रेलवे का कहना है कि घटना क्यों घटी, जांच होने के बाद ही यह सामने आ सकेगा। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।