मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भागवत कथा में पत्नी के डांस करने और उसके वीडियो वायरल होने से नाराज एक पति ने खूनी वारदात को अंजाम दिया। मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में 27 जून 2026 को यह दर्दनाक घटना सामने आई।
बताया जा रहा है कि स्थानीय भागवत कथा में पत्नी (रविता) का डांस करने का वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद गांव के लोग पति (बलराम सिंह कुशवाहा) को ताने मार रहे थे। इसी बात से नाराज होकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी, जिसे पंचायत की समझाइश पर कुछ दिन पहले ही घर लाया गया था। शुक्रवार रात पति ने सोती हुई पत्नी और अपने दो मासूम बच्चों (आरव और देवो) की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी पति ने भी पास के रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
अनूप नारायण सिंह