जुलाई के पहले दिन आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती हुई है। इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है।
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है। आज सुबह से ही देश के सभी बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है।
हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये है. तो वहीं मुंबई में 14 किलो वाला सिलेंडर 941.50 रुपये में मिल रहा है।
दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है। कोलकाता में अब ये कमर्शियल सिलेंडर 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये का हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में नई कीमत 3,227 रुपये पर आ गई है। सिलेंडर की नई कीमतें 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं। शुरुआती महीने जनवरी में इसी कीमत 1691 रुपये प्रति सिलेंडर थी, जो कि लगातार बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 3113.50 रुपये पहुंच गई थी।
वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने अपने देशभर के सभी 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें लागू कर दी हैं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया है। पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स 1.5 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर किया गया। वहीं डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 14 रुपये से घटाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई। एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर शुल्क 12.5 रुपये से घटाकर 7.5 रुपये प्रति लीटर। नई दरें आज से लागू, सरकार हर 15 दिन में इन दरों की समीक्षा कर रही है। मार्च में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बाद यह व्यवस्था लागू की गई थी। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ा है।