टीम इंडिया की जर्सी पाकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, इतिहास रचने को तैयार, 15 साल में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे 'बेबी बॉस'

भारतीय टी20 टीम में पहली बार चुने गए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जब टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देखा, तो वो भावुक हो गए। पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए वैभव सूर्यवंशी को अब टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी मिल गई है।

Vaibhav suryawanshi

Vaibhav Suryavanshi Team India Number-3 Jersey/ India vs England Schedule/ india vs Ireland Schedule: मेहनत की आग में खुद को तपाया है, तभी मुकद्दर ने ये मुकाम दिलाया है। जी हां भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी और उभरते सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी के लिए वह पल आखिर आ ही गया, जिसका सपना उन्होंने बचपन से देखा था। भारतीय टी20 टीम में पहली बार चुने गए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने जब टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम देखा, तो वो भावुक हो गए। पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए वैभव सूर्यवंशी को अब टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी मिल गई है। बीसीसीआई के वीडियो में जर्सी लेकर उनके कमरे में पहुंचे सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु का वैभव ने पैर छुए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया की जर्सी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। और हो भी क्यों नहीं जिस जर्सी को पाने का सपना करोड़ों लोग देखते हैं, हालांकि कुछ लोगों का ही यह सपना पूरा हो पाता है। वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने उस सपने को हकीकत में बदल डाला है। जर्सी मिलने के बाद वैभव ने कहा- ये एक सपने जैसा लग रहा है। जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन बैट पकड़ा और मैदान पर गया था वो आज पूरा हो गया है। मैं इस चीज को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये एक सपने जैसा लग रहा है। जर्सी देखने के बाद मैं इतना खुश हो गया कि कुछ और समझ ही नहीं आया। कभी-कभी आप जो सोचते नहीं वो आपके साथ हो जाता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु उनके कमरे में पहुंचते हैं और जर्सी वाला बॉक्स उन्हें सौंपते हैं। वैभव अपने सहज अंदाज में हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते हैं और फिर उनके पैर छुए। इस दौरान 15 वर्षीय खिलाड़ी का बड़ों के प्रति सम्मान फिर से देखने को मिलता है। वह रघु को राम-राम कहकर हाथ जोड़ते हैं और फिर उनके पैर छूने लगते हैं।

महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अपना पहला  इंटरनेशनल मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इस उपलब्धि के साथ वह महिला क्रिकेट में शेफाली वर्मा और पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

भारतीय टीम सोमवार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आयरलैंड और इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए रवाना हुई। टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी रवाना हो गए हैं। भारत को सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं। दोनों मैच डबलिन में 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अगर उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। बीते दिनों श्रीलंका A के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपने इरादे जता दिए हैं, जहां फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अब बिहार समेत पूरे देश को वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

 आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत का पूरा कार्यक्रम (Team India  Ireland and England Tour Schedule) 

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज (Ireland vs Team India T20 Schedule)

तारीख     मुकाबला     स्थान     समय (भारतीय समय के अनुसार)

26 जून    पहला टी20    -डबलिन-शाम- 6:00 बजे से

28 जून    दूसरा टी20-डबलिन-शाम- 6:00 बजे से

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज ( Team India vs England T20 Schedule)

तारीख     मुकाबला    स्थान     समय (भारतीय)

1 जुलाई    पहला टी20    चेस्टर-ले-स्ट्रीट    रात 10:00 बजे से

4 जुलाई    दूसरा टी20    मैनचेस्टर    शाम 7:00 बजे से

7 जुलाई    तीसरा टी20    नॉटिंघम    रात 10:00 बजे से

9 जुलाई    चौथा टी20    ब्रिस्टल    रात 10:00 बजे से

11 जुलाई    पांचवां टी20    साउथैम्प्टन    शाम 7:00 बजे से

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज (Team India vs England ODI Schedule)

तारीख     मुकाबला    स्थान     समय (भारतीय)

14 जुलाई    पहला वनडे    बर्मिंघम    दोपहर 3:30 बजे से

16 जुलाई    दूसरा वनडे    कार्डिफ    शाम 5:30 बजे से

19 जुलाई    तीसरा वनडे    लंदन    दोपहर 3:30 बजे से


Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM