वैभव सूर्यवंशी को अभी करना पड़ेगा इंतजार, नहीं हुआ इंटरनेशनल डेब्‍यू, करोड़ों फैंस का टूटा दिल

श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम आज आयलैंड से मैच खेल रही है। हालांकि जिस पल का बेसब्री से इंतजार था कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करेंगे। हालांकि वैभव को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

वैभव सूर्यवंशी को अभी करना पड़ेगा इंतजार, नहीं हुआ इंटरनेशनल डेब्‍यू, करोड़ों फैंस का टूटा दिल

श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम आज आयलैंड से मैच खेल रही है। 2 टी20 मैचों की सीरीज का यह पहला मुकाबला बेलफास्‍ट में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हालांकि जिस पल का बेसब्री से इंतजार था कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करेंगे। हालांकि वैभव को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।  इस मैच से  वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्‍यू नहीं हुआ है। प्रिंस यादव और रवि बिश्‍नोई को भी प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। 

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चाएं थी और ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलेगा लेकिन सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। सूर्यवंशी अगर मुकाबले में डेब्यू करते, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाते। भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अब तक सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्‍यू का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब सचिन की उम्र 16 साल 205 दिन थी। वहीं आज वैभव की उम्र 15 साल 91 दिन है। 

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम है। बीते दिनों वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए की ओर से महज 11 बॉल पर फिफ्टी लगा दी थी। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव ने 21 जून को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ 29 बॉल पर 94 रन की पारी खेली। वहीं वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिली है। कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई की ओर से वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर की जर्सी मिली है। 

वैभव सूर्यवंशी के नाम अब तक ये कीर्तिमान

सिर्फ 58 गेंदों में U19 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक

U19 वर्ल्ड कप फाइनल- 175 रनों की ऐतिहासिक पारी

IPL में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, सिर्फ 11 बॉल में vs SL

सबसे युवा उम्र (14 साल 272 दिन) में लिस्ट A में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय (58 बॉल में)

T20 फॉर्मेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

भारत का आयरलैंड दौरा

पहला T20I: 26 जून 2026- बेलफास्ट, शाम 6 बजे

दूसरा T20I: 28 जून 2026 – बेलफास्ट, शाम 6 बजे

भारत की प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा। 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM