शतक से चूके लेकिन दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी, गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां...

भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर गरजा है। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में रविवार को वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा।

शतक से चूके लेकिन दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी, गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां...

भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर गरजा है। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में रविवार को वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी चुनी। अभिषेक शर्मा के जल्‍दी आउट होने के बाद भी वैभव का बल्‍ला नहीं रुका। उन्‍होंने मैदान के चारों और शॉट लगाए और 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव भले ही शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अर्धशतक जड़ते ही एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 2 अर्धशतक जड़ा है। 

दरअसल भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 2 अर्धशतक लगाया है। इससे पहले ऐसा क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है। उन्‍होंने नेपाल के कुशल मल्‍ला को पीछे छोड़ दिया है। मल्‍ला ने 1 बार यह काम किया था।

पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल की उम्र में 50 से अधिक स्कोर

2 - वैभव सूर्यवंशी (भारत)

1 - कुशल मल्ला (नेपाल)

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मुकाबले में 49 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्हें माधेवेरे ने इवांश के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले वैभव ने आज के मैच में संयम दिखाते हुए 165.35 की स्ट्राइक रेट से लय पकड़ी और बैटिंग की।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले सीरीज के पहले ही मैच में वैभव ने 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी थी। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 4 छक्‍के लगाए थे। शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में वैभव को शुरुआत तो अच्‍छी मिली थी, पर वह इसे बड़े स्‍कोर में तब्‍दील नहीं कर पाए थे। 15 साल के बल्‍लेबाज ने 9 गेंदों पर 20 रन कूटे थे।  

अर्धशतक जमाने के बाद वैभव सूर्यवंशी तेजी से शतक लगाने की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन ब्रैड इवांस के एक लाजवाब कैच ने उनकी पारी को 81 रन पर समाप्त कर दिया। वैभव की 49 गेंदों वाली यह पारी शानदार रही। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं।  

बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।  भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं।  सूर्यांश शेडगे और ओशोक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को मौका दिया गया, जबकि शिवम दुबे के स्थान पर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा चुकी भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप करना चाहेगी।  भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद अगले मुकाबले को 90 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी.

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा.

Trending News

कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, महापौर गरिमा देवी ने अमर शहीदों को किया याद
कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, महापौर गरिमा देवी ने अमर शहीदों को किया याद
Jul 26, 2026, 6:55:00 PM
'चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य', सांसद अरुण भारती के बयान पर सियासी हलचल तेज
'चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य', सांसद अरुण भारती के बयान पर सियासी हलचल तेज
Jul 26, 2026, 6:44:00 PM
शतक से चूके लेकिन दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी, गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां...
शतक से चूके लेकिन दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए वैभव सूर्यवंशी, गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां...
Jul 26, 2026, 6:05:00 PM
'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना
'हर-हर महादेव' मोतिहारी से 45 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा दल रवाना
Jul 26, 2026, 5:51:00 PM
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन
कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ नितिन नवीन ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात' बोले-एक सूत्र में जोड़ने वाला जन-आंदोलन
Jul 26, 2026, 5:27:00 PM
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
पांकी मध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, ग्रामीणों को अपने गांव में मिलेगा त्वरित इलाज
Jul 26, 2026, 5:06:00 PM
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
तेजस्वी यादव कल पटना में करेंगे रोड शो, बांकीपुर में दिखाएंगे दम..जानें पूरा रूट
Jul 26, 2026, 4:47:00 PM
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
तेज प्रताप के जेल जाने पर CM सम्राट को चेताया, अब फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव
Jul 26, 2026, 4:34:00 PM
 रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
रोहतास में दिनदहाड़े आभूषण दुकान से लूट, चार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jul 26, 2026, 4:11:00 PM
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
बोकारो में मनाया गया 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर सैनिकों को किया सम्मानित
Jul 26, 2026, 3:58:00 PM