'वह अभी बच्चा है' टीम इंडिया में चुने गए वैभव सूर्यवंशी के साथ माता-पिता भी जाएंगे इंग्लैंड, BCCI ने दी विशेष अनुमति

भारतीय टीम में चुने गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे। इसको लेकर BCCI ने विशेष अनुमति दी है।

 'वह अभी बच्चा है' टीम इंडिया में चुने गए वैभव सूर्यवंशी के साथ माता-पिता भी जाएंगे इंग्लैंड, BCCI ने दी विशेष अनुमति

बिहार के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिली है। IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इस बीच वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है।  भारतीय टीम में चुने गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे। इसको लेकर BCCI ने विशेष अनुमति दी है।  

दरअसल आयरलैंड, इंग्लैंड और एशिय गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इन तीनों टीमों में वैभव सूर्यवंशी का नाम है। भारतीय टीम में चुने गए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने माता-पिता के साथ जा सकेंगे।   BCCI ने विशेष अनुमति देते हुए कहा है कि 15 साल के खिलाड़ी को विदेशी परिस्थितियों और सीनियर टीम के माहौल में सहज महसूस कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।  

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि वैभव अभी नाबालिग हैं और अब तक अपनी उम्र के खिलाड़ियों के साथ ही यात्रा करते रहे हैं।  लेकिन सीनियर भारतीय टीम के साथ माहौल पूरी तरह अलग होगा, इसलिए बोर्ड ने तय किया है कि उनके माता-पिता या परिवार का कोई सदस्य उनके साथ रह सकता है। फिलहाल वैभव श्रीलंका में इंडिया-ए टीम के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रहे हैं। उनके पिता भी जल्द ही वहां पहुंचने वाले हैं। BCCI ने साफ किया है कि यदि परिवार इंग्लैंड दौरे पर भी साथ जाना चाहता है तो बोर्ड हर संभव सहयोग करेगा। 

वहीं टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे के संघर्ष, मेहनत और अनुशासन की पूरी कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वैभव  बचपन से ही क्रिकेट को अपना लक्ष्य मानकर मेहनत करता रहा और इस सफर में उसने खूब डांट भी खाई। पिता के मुताबिक, उसी मेहनत और सख्ती का नतीजा है कि आज 15 साल की उम्र में वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। 

बता दें कि आयरलैंड, इंग्लैंड और एशिय गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इन तीनों टीमों में वैभव सूर्यवंशी का नाम है। वैभव ने भारतीय टीम में जगह बनाते ही महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का एक बेहद पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर को जब पहली बार साल 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, तब उनकी उम्र 16 साल 181 दिन थी। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। लेकिन अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनसे भी कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाकर इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

बताते चलें कि महज 15 साल की उम्र में आईपीएल 2026 और अंडर-19 में रनों का अंबार लगाने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सीनियर टी20 स्क्वाड में चुन लिया गया है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशीको आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में जमकर गदर काटा था। सूर्यवंशी एशियन गेम्स स्कॉड में भी हैं। भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। यहां 5 टी20 और फिर 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी। भारत को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है।

आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम

- पहला टी20: 26 जून

- दूसरा टी20: 28 जून

इंग्लैंड दौरे का टी20 कार्यक्रम

- पहला टी20: 1 जुलाई

- दूसरा टी20: 4 जुलाई

- तीसरा टी20: 7 जुलाई

- चौथा टी20: 9 जुलाई

- पांचवां टी20: 11 जुलाई

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

- पहला वनडे: 14 जुलाई

- दूसरा वनडे: 16 जुलाई

- तीसरा वनडे: 19 जुलाई

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

Trending News

कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM