वैभव सूर्यवंशी-आशीर्वाद, दो भाई दोनों तबाही, बड़े के लिए टिकटों की मारामारी, छोटे ने फिर ठोका शतक

आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। अब उनके भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी मैदान पर रनों की बरसात कर सुर्खियों में आ गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी-आशीर्वाद, दो भाई दोनों तबाही, बड़े के लिए टिकटों की मारामारी, छोटे ने फिर ठोका शतक

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट जगत में तहलका मचा रहे हैं। इन दिनों वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार चर्चा में है। वैभव अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। उनका टीम इंड‍िया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू होने वाला है। वहीं अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी मैदान पर रनों की बरसात कर सुर्खियों में आ गए हैं। 

भारतीय क्रिकेट में महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी परिवार से एक और युवा बल्लेबाज ने सुर्खियां बटोर ली हैं। वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 168 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की जानकारी बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साझा की। बाद में वैभव सूर्यवंशी ने भी वही स्टोरी शेयर कर छोटे भाई की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में 119 गेंद पर 168 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। 10 साल के आशीर्वाद ने इसी महीने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे।

आशीर्वाद दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि वैभव लेफ्टी बैटिंग करते हैं।  आशीर्वाद अपने बड़े भाई की तरह अटैकिंग बैटिंग करते हैं। वे शानदार टाइमिंग, बेहतरीन शॉट सिलेक्शन और पावर हिटिंग के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए स्कोरकार्ड के मुताबिक ऋषभ-11 और रौशन-11 के बीच खेले गए मुकाबले में ऋषभ-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन बनाए। टीम की ओर से आशीर्वाद सूर्यवंशी सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने शानदार तूफानी शतक जड़ा।

वहीं 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ संभावित इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर यूरोप में जबरदस्त उत्साह है। उनका मैच देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं और टिकटों के लिए मारामारी हो रही है। पूर्व भारतीय और आयरिश क्रिकेटर एमवी नरसिम्हा राव (बॉबजी) के मुताबिक बेलफास्ट के 7,000 क्षमता वाले स्टॉर्मोंट ग्राउंड के लिए टिकटों की भारी मांग है और यूरोप के कई देशों से फैंस मैच देखने पहुंच सकते हैं।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम है। बीते दिनों वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया-ए की ओर से महज 11 बॉल पर फिफ्टी लगा दी थी। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव ने 21 जून को ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ 29 बॉल पर 94 रन की पारी खेली। वहीं वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिली है। कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई की ओर से वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर की जर्सी मिली है। आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM