पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल को दिया धोखा? अफवाहों पर मंगेतर का आ गया जवाब, सगाई टूटी...

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल की सगाई टूटने की खबरें चर्चा में थी। अब पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल को दिया धोखा? अफवाहों पर मंगेतर का आ गया जवाब, सगाई टूटी...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 07, 2026, 3:18:00 PM

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल की सगाई टूटने की खबरें चर्चा में थी। चार महीने पहले ही पृथ्वी शॉ ने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी और कहा जा रहा था कि यह सगाई टूट गई है। पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद ऐसी अटकलें जोरों पर थीहैं। अब पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पूरे मामले पर सफाई दी और इन अटकलों को खारिज कर दिया है। आकृति ने कहा कि वह और उनके मंगेतर खुश हैं, साथ हैं, उनकी सगाई बरकरार है।

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से सगाई टूटने की अफवाहों पर उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने नई इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि वह एक बड़ी गलतफहमी को दूर करना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया और न ही यह कहा कि उनकी सगाई टूट गई है या दोनों अलग हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि वह और उनके मंगेतर खुश हैं, साथ हैं, उनकी सगाई बरकरार है और दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

आकृति ने कहा कि एक पोस्ट में किसी का नाम न होने के बावजूद लोगों ने अपने-अपने अनुमान लगा लिए, जिससे उनके पार्टनर की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के बारे में बिना तथ्यों के निष्कर्ष निकालना बेहद आसान हो गया है। एक अन्य स्टोरी में आकृति ने लिखा कि उनके लिए उनके मंगेतर बेहद अहम हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में परिवार, दोस्त और अन्य करीबी लोग भी हैं। 

उन्होंने अफसोस जताया कि बिना किसी तथ्य के कहानियां गढ़ दी जाती हैं, जिससे वर्षों की मेहनत और प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है।आकृति ने अपनी एक और स्टोरी में बताया कि जिस स्टोरी को लेकर इतना विवाद हुआ, वह केवल उनके 'करीबी दोस्तों' के लिए थी। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी गलती की वजह से वह स्टोरी सार्वजनिक हो गई और इसका खामियाजा उनके पसंदीदा व्यक्ति की प्रतिष्ठा को उठाना पड़ा।  साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर चीज पर भरोसा नहीं करना चाहिए और हर अफवाह सच नहीं होती।

दरअसल इससे पहले आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है-मुझे कई बार धोखा दिया गया, लेकिन मैंने कभी एक शब्द नहीं बोला। अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद.. इसके आगे उन्होंने लिखा, "सबकुछ सही है, सारी अफवाहें सही हैं। आप जो भी सोशल मीडिया पर उसके बारे में देखते हैं। हालांकि आकृति ने किसी का नाम जाहिर नहीं किया। लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने इसे सीधे पृथ्वी शॉ से जोड़ दिया। कई यूजर्स का मानना है कि यह पोस्ट पृथ्वी शॉ को लेकर था। हालांकि, इस संबंध में न तो आकृति अग्रवाल और न ही पृथ्वी शॉ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया। 

बता दें कि भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपने खेल से ज्यादा बाहर की चीजों के लिए बदनाम हुए हैं।  पब में मारपीट हो या फिर प्रतिबंधित दवा का सेवन मामले में बैन।  इन सभी चीजों ने पृथ्वी की इमेज को बहुत नुकसान पहुंचाया है।  एक समय उन्हें भारतीय क्रिकेट का दूसरा सचिन तेंदुलकर कहा जा रहा था। अब वह टीम इंडिया से कई सालों से बाहर हैं। पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 5 साल पहले 2021 में खेला था।  इसके साथ उन्हें आईपीएल का पिछला सीजन भी खेले 2 साल गुजर चुके हैं।  2025 में शॉ को आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था। 2026 में उन्हें दिल्ली ने खरीदा, लेकिन एक भी खेलने का मौका नहीं मिला। 

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM