6 छक्के, 23 गेंदों का रौला..पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने फिर काटा गदर, पर हो गया खेला...

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन इन दिनों क्रिकेट में खूब धमाल मचा रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे सार्थक रंजन ने फिर एक धमाका किया है।

6 छक्के, 23 गेंदों का रौला..पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने फिर काटा गदर, पर हो गया खेला...

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन इन दिनों क्रिकेट में खूब धमाल मचा रहे हैं। सार्थक रंजन इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेल रहे सार्थक रंजन ने फिर एक धमाका किया है। उन्होंने बुधवार (19 अगस्त) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेड‍ियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ द‍िल्ली स्ट्राइकर्स  के कप्तान सार्थक रंजन ने महज 23 गेंदों पर 45 रन ठोक डाले। टीम के लिए ओपन करते हुए उन्होंने 195 की स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के जड़े। 

  कप्तान सार्थक रंजन और यश डबास के 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी की बदौलत नॉर्थ द‍िल्ली स्ट्राइकर्स ने 207 रनों का विशाल टोटल बनाया था। हालांकि फिर भी उनकी टीम ये मैच हार गई। नॉर्थ द‍िल्ली स्ट्राइकर्स  के कप्तान सार्थक रंजन ने महज 23 गेंदों पर 45 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 चौके और 6 छक्के लगाए। सार्थक की पारी का स्ट्राइक रेट 195.65 रहा। 

208 के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने कप्तान आयुष बडोनी ने 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली।  47 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके लगाए। अंत में अंकित डबास ने 10 गेंदों में 26 रन बनाकर साउथ दिल्ली को जीत तक पहुंचाया। टीम ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की। 

बता दें कि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स अब 9 मैचों में से 5 हार चुकी है।  3 जीत, एक ड्रा के साथ टीम के 7 अंक हैं और DPL 2026 की अंक तालिका में टीम छठे स्थान पर है। हालांकि सार्थक रंजन का व्यक्त‍िगत प्रदर्शन इस लीग में शानदार रहा है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का ह‍िस्सा रहे सार्थक DPL 2026 में  फ‍िलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी हैं।   उन्होंने 8 मैचों में 8 पार‍ियों में 473 रन बनाए हैं, उनका बैट‍िंग एवरेज 59.13 का है। मौजूदा डीपीएल सीजन में सार्थक लगातार पांचवां अर्धशतक जड़ चुके हैं। बता दें कि सार्थक की मां रंजीत रंजन भी राज्यसभा सांसद हैं।

सांसद पप्पू यादव के बेटे 29 वर्षीय सार्थक ने टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने उनका नाम चर्चा में ला दिया है। सार्थक रंजन के शानदार फॉर्म को लेकर फैन्स के बीच भी चर्चाएं तेज हो गई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि क्या सार्थक को टीम इंडिया में एंट्री मिलेगी? सार्थक ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दिल्ली प्रीमियर लीग के इस सीजन में उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक एक स्टार किड नहीं हैं। उनके बल्ले में वो दम है जो बड़े से बड़े गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है। 

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM