एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

झारखंड के बोकारो जिले में मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

झारखंड के बोकारो जिले में मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक दूसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के कई बड़े तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता दीपिका कुमारी भी बोकारो पहुंचकर निशाना साध रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

हालांकि, दीपिका कुमारी ने झारखंड में तीरंदाजी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड से जिस संख्या में नए तीरंदाज सामने आने चाहिए थे, उस स्तर पर खिलाड़ी नहीं आ रहे हैं। इसके कारणों पर मंथन करने की जरूरत है। वहीं, दूसरे राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने झारखंड में तीरंदाजी के बेहतर भविष्य की उम्मीद जताई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी भी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार राशि प्रदान की।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बोकारो में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड और बोकारो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। आने वाले समय में इसका सीधा लाभ बोकारो और झारखंड के तीरंदाजों को मिल सकता है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM