खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं के साथ संवाद किया।

खेलो इंडिया संवाद, एनआइटी पटना ने की सहभागिता

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के संबंध में प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना ने सक्रिय सहभागिता करते हुए दो-तरफा संवाद के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर देशभर के युवाओं के साथ संवाद का हिस्सा बना।

एनआइटी पटना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. पीके जैन, सांसद संजय जायसवाल, परबत्ता के विधायक बाबूलाल, My Bharat के राज्य निदेशक कपिल देव राम, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अभय कुमार, डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. प्रभात कुमार, संकाय शिक्षक सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, My Bharat Volunteers तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा देशभर के युवाओं के साथ इस राष्ट्रीय संवाद में सक्रिय रूप से भागीदारी की। दो-तरफा संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल एवं फिटनेस से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करने और राष्ट्रीय स्तर की इस पहल से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।

इस अवसर पर प्रो. पीके जैन, निदेशक, एनआइटी पटना ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित करती है। परबत्ता के विधायक बाबूलाल ने भी युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया तथा कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

My Bharat के राज्य निदेशक कपिल देव राम ने युवाओं से खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी श्री अभय कुमार ने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में My Bharat Volunteers की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया एवं युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने तथा खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM