प्रखंड स्तर पर विकसित होगी आधुनिक खेल अवसंरचना, तेजी से हो रहा कार्य : खेल मंत्री

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रस्तावित खेल अवसंरचना के विकास को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

प्रखंड स्तर पर विकसित होगी आधुनिक खेल अवसंरचना, तेजी से हो रहा कार्य : खेल मंत्री

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रस्तावित खेल अवसंरचना के विकास को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान मंत्री को प्रस्तावित स्टेडियमों में विकसित किए जाने वाले विभिन्न खेल एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें शूटिंग एरिया, स्विमिंग एरिया, फिटनेस सेंटर (जिम), बहुउद्देशीय खेल मैदान तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक अन्य आधुनिक सुविधाओं का प्रारूप प्रस्तुत किया गया।

बैठक में मंत्री ने कहा कि बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं, अब अन्य खेलों को भी समान अवसर और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर बनने वाले खेल परिसर ऐसे विकसित किए जाएँ, जहाँ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। प्रस्तुतीकरण के उपरांत मंत्री ने खेल अवसंरचना को और अधिक उपयोगी, सुरक्षित एवं बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से फिटनेस सेंटर, शूटिंग एवं तैराकी जैसी सुविधाओं को बेहतर ढंग से शामिल करने तथा खिलाड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक में खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन तथा विभाग एवं संबंधित संस्थाओं के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM