आयरलैंड से शर्मनाक हार पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले? आया चौंकाना वाला जवाब

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी कि उन्हें मुकाबले में मौका मिलेगा या नहीं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम इस आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

आयरलैंड से शर्मनाक हार पर कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले? आया चौंकाना वाला जवाब

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।  इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने इतिहास में पहली बार टीम इंडिया को हराया है। इससे पहले ये टीम कभी भी भारत को नहीं हरा सकी थी। ये आयरलैंड की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत पर पहली जीत है। दूसरा मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। अब भारत के लिए सीरीज दांव पर लगी है। अगर वे हारते हैं, तो सीरीज भी गंवानी पड़ सकती है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंक देगी और जीत हासिल करना चाहेगी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी कि उन्हें मुकाबले में मौका मिलेगा या नहीं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम इस आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 50 और शिवम दुबे ने 25 रन बनाए। अभिषेक शर्मा की 20 गेंद में 50 रनों की शानदार पारी शामिल है। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। सैमसन 5, किशन 1, अय्यर 3, तिलक 19, सुंदर 9, दुबे 25, अक्षर 15, और राणा 8 रन ही बना सके। आयरलैंड की ओर से टीम के कप्तान लोर्कान टकर ने 50 और गैरेथ डेलेनी ने 49 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने तीन विकेट झटके।

वहीं इस मैच के लिए भारत के युवा तूफ़ानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी पर क्रिकेट फ़ैन्स की ख़ास नज़र थी, हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। सूर्यवंशी के खेलने पर पूछे गए सवाल पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा-दुर्भाग्य से नहीं, वह शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं। जिन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हम उन पर भरोसा जता रहे हैं। समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा।

पहला मैच हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा-शुरुआत में हमारे गेंदबाज़ बेहद शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन बीच के ओवरों में हम अपनी योजना के मुताबिक़ गेंदबाज़ी नहीं कर सके और विरोधी बल्लेबाजों को सीधे मैदान के सामने की ओर शॉट खेलने का मौका दे दिया, जहां बाउंड्री छोटी थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि गेंदबाजों ने जैसी शुरुआत दिलाई थी, उसके हिसाब से 140 रन का लक्ष्य अच्छा रहता. लेकिन हां, कप्तान के तौर पर यह शानदार शुरुआत रही।

वहीं जीत के बाद आयरलैंड टीम के कप्तान लॉर्कान टकर ने कहा-यह जीत हमारे लिए बेहद खास है. मैच के दौरान कई मुश्किल दौर आए, लेकिन हमने हार नहीं मानी और अपनी योजना पर डटे रहे। भारत ने शुरुआत में शानदार गेंदबाज़ी की। गेंदबाजों ने सही लेंथ पर लगातार गेंद डाली, जिससे अच्छे शॉट खेलना हमारे लिए काफी मुश्किल हो गया। कुछ समय तक तो यह मुकाबला टेस्ट मैच जैसा महसूस हो रहा था। अपने घरेलू मैदान पर विश्व चैंपियन भारत को हराना बेहद ख़ास उपलब्धि है।

भारत बना आयरलैंड दोनों टीमों का आधिकारिक स्क्वाड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड की टीम: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।

Trending News

कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM