जर्मनी के लिए रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गई । भारतीय टीम अभ्यास शिविर में भाग लेने के अलावा 31 जुलाई और एक अगस्त को जर्मनी के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी।

जर्मनी के लिए रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां यह टीम अगले माह नीदरलैंड और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले एफआईएच विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण में हिस्सा लेगी। टीम बेंगलुरु से मुंबई होते हुए फ्रैंकफर्ट के लिए अपनी अगली उड़ान पर सवार हुई। भारतीय टीम अभ्यास शिविर में भाग लेने के अलावा 31 जुलाई और एक अगस्त को जर्मनी के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी ताकि टीम के संयोजन को बेहतर बनाया जा सके और टीम यूरोपीय परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके।

विश्व कप की तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय टीम दो अगस्त को नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के लिए रवाना होगी। भारत विश्व कप में 16 अगस्त को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह पूल डी में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगा। भारतीय कप्तान सलीमा टेटे को 15 से 30 अगस्त तक होने विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है। सलीमा ने टीम के रवाना होने से पहले कहा कि पूरी टीम चुनौती के लिए तैयार है। अभ्यास शिविर में हमने अच्छी तैयारी की है।

उनका यह भी कहा कि हम अपनी अच्छी लय को अभ्यास मैचों और फिर विश्व कप में बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा चीन के खिलाफ पहला मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा। हम टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहते हैं। एक टीम के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन करके देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM