SL A vs IND A: रोमांचक मैच में भारत ने श्रीलंका को 8 रनों से धोया, नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का जादू, ऋतुराज का शानदार शतक

इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच आज से ट्राई सीरीज की शुरुआत हो गई है। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ज‍िसे भारतीय टीम ने 8 रनों से अपने नाम किया।

SL A vs IND A Sri Lanka A vs India A

इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच आज से ट्राई सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहला मुकाबला मंगलवार (9 जून) दांबुला के रणगिरि इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ज‍िसे भारतीय टीम ने 8 रनों से अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर श्रीलंका को 269 रनों पर न‍िपटा द‍िया। भारत ने पहले खेलते हुए 277/6 का स्कोर बनाया था।

 इंडिया ए कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट खोकर 277 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ए की पारी 269 रनों पर सिमट गई। इंडिया ए को 8 रनों से जीत मिली। 49वें ओवर में चार गेंदों पर श्रीलंका के तीन विकेट गिरे। 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर वानुगा सहन रन आउट हो गए। 5वीं गेंद पर मोहम्मद शिराज को आउट करके अरशद खान ने श्रीलंका ए की पारी को 269 रनों पर समेट दिया।

रुतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने पहले खेलते हुए 277/6 रन बनाए। जवाब में रनचेज में श्रीलंका की हालत टाइट हो गई और वह 7 गेंद शेष रहते हुए 269 रनों पर ऑलआउट हो गई।  इस मैच में भारतीय टीम की ओर से ऋतुराज ने मैच में शानदार शतक जड़ा, वहीं श्रीलंका की ओर से साहन अराचिगे ने 74 रनों की पारी खेली। हालांकि इस मैच में भारत के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला।  

278 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका टीम एक समय जीत की प्रबल दावेदार लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार दबाव बनाकर  मुकाबला पलट दिया। मैच का निर्णायक मोड़ तब आया जब 48वें ओवर में अंशुल कांबोज ने सहान अराचिगे को आउट कर दिया। उस समय श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 10 गेंदों में 9 रन चाहिए थे और हाथ में तीन विकेट थे। लेकिन कप्तान के आउट होते ही दबाव बढ़ गया।  49वें ओवर में चार गेंदों पर श्रीलंका के तीन विकेट गिरे। श्रीलंका A की पूरी टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत A ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत ए की ओर से अरशद खान, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, व‍िपराज न‍िगम को 2-2 व‍िकेट म‍िले। 

इस मुकाबले में भारत ए की शुरुआत खराब रही, आईपीएल में अपने बल्ले से गदर काटने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे पहले आउट हुए. उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए.  ऋतुराज गायकवाड़ ने 112 गेंदों पर शतक जड़ा, ज‍िसमें 6 चौके और 3 छक्के शाम‍िल रहे। हालांकि शतक जड़ने के तुरंत बाद ही गायकवाड़ आउट हो गए। गायकवाड़ का त‍िलक वर्मा ने बखूबी साथ द‍िया, त‍िलक ने स्लो अर्धशतक जड़ा. उनका अर्धशतक 85 गेंदों पर आया। दोनों के बीच चौथे व‍िकेट के लिए 150 रनों की  पार्टनरश‍िप हुई। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 277 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और तिलक वर्मा के अर्धशतक के कारण इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी है। श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद श‍िराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, ज‍िन्होंने 2 व‍िकेट झटके।   

इंडिया ए प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम 

श्रीलंका ए प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवान‍िदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM