यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो की 25% फीस कटी, मैच के बीच ICC ने दी सजा, मैदान में ही दोनों भिड़ गए थे

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हुए विवाद को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सजा दी है।

यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो की 25% फीस कटी,  मैच के बीच ICC ने दी सजा, मैदान में ही दोनों भिड़ गए थे

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हुए विवाद को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने  सजा दी है।  वहीं श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर भी जुर्माना लगा है।

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जुड़ गया है। आईसीसी के नियम के मुताबिक 24 महीने में 4 डिमेरिट पॉइंट होने पर प्लेयर एक या दो मैच के लिए सस्पेंड हो सकता है।

दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट  के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो भिड़ गए थे। फर्नांडो ने यशस्वी को बोल्ड किया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के सामने आ गए और एक-दूसरे के सिर से सिर मार दिया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली है और ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की ओर से प्रस्तावित सजा मान ली। इसलिए मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई थी। असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया था। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज फर्नांडो की ओर गए और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी उनकी ओर झुके। इसी दौरान दोनों के सिर आपस में टकरा गए। ICC ने दोनों खिलाड़ियों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी माना। यह नियम किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से जुड़ा है।

आईसीसी द्वारा जारी रिलीज में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी के 'खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए आचार संहिता' के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह नियम "किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक भी शामिल हैं) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क" से संबंधित है।

बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल 177 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 115 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।

इससे पहले कल भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM