वेलिंगटन टेस्ट: ऋषभ पंत का शतक, 720 रन पर भारत की पारी घोषित, मिली 352 रन की बढ़त

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन के दूसरे सेशन में अपनी पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहली पारी में 352 रन की बड़ी और अहम बढ़त मिली है।

वेलिंगटन टेस्ट: ऋषभ पंत का शतक, 720 रन पर भारत की पारी घोषित, मिली 352 रन की बढ़त

वेलिंगटन। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन के दूसरे सेशन में अपनी पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहली पारी में 352 रन की बड़ी और अहम बढ़त मिली है।

भारत ने चौथे दिन की शुरुआत 4 विकेट पर 486 रन से की। ऋषभ पंत ने 55 रन और नाइट वॉचमैन के रूप में आए अंशुल कंबोज ने 0 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। कंबोज 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पंत और वाशिंगटन सुंदर के बीच छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई। पंत ने छठे विकेट के रूप में आउट होने से पहले अपना 9वां टेस्ट शतक लगाया। वह 153 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 128 रन बनाकर आउट हुए।

पंत के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला और 79 गेंदों पर 1 छक्के और 7 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर भारतीय पारी को 720 के स्कोर तक पहुंचाया। जुरेल 9वें विकेट के रूप में 720 के स्कोर पर आउट हुए। उनके आउट होते ही भारतीय कप्तान गिल ने पारी घोषित कर दी। सुंदर ने 24 और आकाशदीप ने 13 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले केएल राहुल ने 136, शुभमन गिल ने 98, यशस्वी जायसवाल ने 85 और देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने 3 और रचिन रवींद्र ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी, काइल जैमिसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे।

सोर्स-आईएएनएस


Trending News

26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
26 नवंबर को झारखंड के सभी 30 सांगठनिक जिलों में संविधान गौरव दिवस मनाएगी भाजपा
Nov 22, 2026, 7:01:00 PM
 22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
22 वर्षों से जर्जर सड़क की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग
Nov 22, 2026, 6:54:00 PM
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
बालू माफियाओं का टेक्निकल कारनामा, बाइक पर जीपीएस लगाकर करा रहे थे चालान, ऐसे निकलवाते थे चालान
Nov 22, 2026, 6:46:00 PM
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन
Nov 22, 2026, 6:27:00 PM
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
'स्कूल की दीवार पर दिल बनाने वाले लड़के' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां
Nov 22, 2026, 6:12:00 PM
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
यूपी चुनाव से पहले धार्मिक कथाएं बनीं सियासी प्रचार का हथियार, बीजेपी के बाद सपा का बड़ा दांव
Nov 22, 2026, 5:55:00 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी से होगी अहम बातचीत
Nov 22, 2026, 5:36:00 PM
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में पकड़ाए हथियार तस्कर ने उगला राज
Nov 22, 2026, 5:19:00 PM
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
तीन दिवसीय निशुल्क रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग संपन्न, PMCH-NMCH के रेजिडेंट ने लिया हिस्सा
Nov 22, 2026, 5:07:00 PM
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
26वें विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित
Nov 22, 2026, 4:51:00 PM