लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत पर CM सम्राट ने दी बधाई, देश की बेटियों से क्या बोले?

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा। इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत पर CM सम्राट ने दी बधाई, देश की बेटियों से क्या बोले?

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने  इतिहास रचा। कल यानी 13 जुलाई 2026 को टीम इंडिया ने 142 साल बाद इस मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। यह लॉर्ड्स के 142 साल के टेस्ट इतिहास में पहला मौका था, जब इस ऐतिहासिक मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने इस मुकाबले को जीतकर यादगार बना दिया। इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है और आप सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-भारत की बेटियों ने इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को 270 रनों से पराजित कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार टेस्ट मैच जीतने का गौरव हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं।

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एकमात्र मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम इंडिया को पहली पारी में 115 रनों की बढ़त मिली थी, जिसके कारण इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम कभी संभल नहीं पाई और चौथे दिन दूसरे घंटे में ही 186 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 270 रनों से हरा दिया।  भारत की ओर से दूसरी पारी में स्नेहा राणा ने चार विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड और सयाली सतघरे ने 2-2 विकेट लिए। रनों के लिहाज से यह भारतीय महिला टीम की दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट जीत रही। इससे पहले टीम ने 2023 में इंग्लैंड को ही 347 रन से हराया था। इस टेस्ट मैच में यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शतकीय पारी खेली।  वहीं क्रांति गौड़ ने पांच विकेट लिए। दोनों ही खिलाड़ी ने इसी के साथ ही इतिहास लिख दिया। 

इससे पहले इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए। इस दौरान स्मृति मंधाना ने 83 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रनों की पारी खेली।  भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 170 रनों पर ऑलआउट कर दिया और 115 रनों की बढ़त बनाई। पहली पारी में मध्यम गति की तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर पांच विकेट लिए और अपना नाम हॉल ऑफ़ फ़ेम में दर्ज कराया।  वो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वालीं पहली गेंदबाज़ बन गई हैं। 

दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों ने शानदार खेल दिखाया और विकेटकीपर बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया ने शतकीय पारी खेली।  इसी के साथ ही यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शतक लगाने वालीं पहली महिला बल्लेबाज़ बन गई हैं। यास्तिका ने 113 रन बनाए और इस दौरान 14 चौके भी लगाए।  उनके अलावा स्मृति मंधाना ने दूसरी पारी में भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। वहीं ऋचा घोष ने 50 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 341 रनों पर 7 विकेट के नुक़सान पर पारी घोषित कर दी।  इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड को 457 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम कभी संभल नहीं पाई और चौथे दिन दूसरे घंटे में ही 186 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। 

ENGW-170 & 186

INDW 285 & 341/7d

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM