IND vs IRE 2nd T20: प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का टीम इंडिया में डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल

भारत और आयरलैंड के बीच आज बेलफास्ट में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत के तरफ से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी मौका नहीं मिला।

 IND vs IRE 2nd T20: प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का टीम इंडिया में डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल

IND vs IRE Live Score/ india vs ireland live score/ IND vs IRE 2nd t20i today match scorecard: भारत और आयरलैंड के बीच आज बेलफास्ट में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने दो डेब्यू किया है। भारत के तरफ से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी मौका नहीं मिला।

प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह मिली है। यह दोनों का सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू मैच है। वैभव सूर्यवंशी का फिर दिल टूटा है। इस मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला है। वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अब इंग्लैंड सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय टीम रविवार को दो मैचों सीरीज ड्रॉ कराने की फिराक में होगी।

 भारत को अपनी साख बचाने के लिए दूसरे टी20 में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। हर हाल भारतीय टीम आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। भारत को पहले मुकाबले में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत थी। भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया था। संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान अय्यर दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सके थे। 

आयरलैंड की पारी शुरू हो गई है। टिम टेक्टर और रॉस अडायर बल्लेबाजी करने उतरे। हर्षित राणा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने दूसरे ओवर में टिम टेक्टर को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 6 गेंदों में पांच रन बनाए। अर्शदीप ने तीसरे ओवर में रॉस अडायर का शिकार किया। उन्होंने 7 गेंदों में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 17 रन बटोरे।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM