आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराकर रचा इतिहास, दूसरा टी-20 जीत सीरीज पर किया कब्जा, 3 साल बाद टीम इंडिया सीरीज हारी

भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने भारत को हराकर इतिहास रच दिया है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में हराकर आयरलैंड ने पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया।

आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराकर रचा इतिहास, दूसरा टी-20 जीत सीरीज पर किया कब्जा, 3 साल बाद टीम इंडिया सीरीज हारी

IND vs IRE 2nd T20I Highlights: IND vs IRE Live Score/ india vs ireland live score/ IND vs IRE 2nd t20i today match scorecard: भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने भारत को हराकर इतिहास रच दिया है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में हराकर आयरलैंड ने पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया को तीन साल बाद किसी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2023 में वेस्टइंडीज ने 3-2 से हराया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 155 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी मगर भारतीय बल्लेबाज 18 रन ही बना सके। तिलक वर्मा ने मुश्किल वक्त में अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से दमदार साथ नहीं मिला। उन्होंने 46 गेंदों में 55 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। आयरलैंड के लिए जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और हैरी टैक्टर ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पहले ओवर में आउट हो गए। दोनों का खाता नहीं खुला। कप्तान श्रेयस अय्यर (7 गेंदों में 10) भी ज्यादा देर नहीं टिके। तीनों को जय मूंद्रा ने अपने जाल में फंसाया। 19 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अक्षर पटेल (18 गेंदों में 14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। भारत की आधी टीम 74 रन पर ढेर हुई। तिलक ने शिवम दुबे (16 गेंदों में 20) के संग छठे विकेट के लिए 35 रनों की पार्टनरशिप की और भारत को 100 के पार पहुंचाया। तिलक 18वें ओवर में मैथ्यू होलार्ड का शिकार बने। उन्होंने इसी ओर में सूर्यांश शेडगे (1) को पवेलियन की राह दिखाई। हर्षित राणा (10 गेंदों में 21, दो चौके, एक छक्के) ने कुछ देर भारत की जीत की उम्मीदें रखीं लेकिन आखिरी ओवर में पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। प्रिंस यादव (नाबाद 6) ने अंतिम गेंद पर छक्का मारा।

इससे पहले, आयरलैंड ने टॉस गंवाने के बाद 8 विकेट पर 154 रन जुटाए। आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन हैरी टेक्टर ने बनाए। उन्होंने 47 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने दो-दो जबकि हर्षित राणा ने एक विकेट लिया। 

बता दें कि भारत की ओर से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। भारत के तरफ से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी मौका नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह मिली। यह दोनों का सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू मैच रहा। वैभव सूर्यवंशी का फिर दिल टूटा है। इस मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला। वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अब इंग्लैंड सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM