वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोकने बना खास प्लान, तोड़ेंगे सहवाग का रिकॉर्ड, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज रविवार (13 सितंबर) से शुरू हो रही है। मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज रविवार (13 सितंबर) से शुरू हो रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। ऐसे में इस सीरीज में अफगानिस्तान मेजबान है। शाम साढ़े 6 बजे मैच का टॉस होगा, वहीं सात बजे से मैच की शुरुआत होगी। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान टीम के कप्तान हैं। पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर भी खास नजरें रहेंगी। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह प्रमुख नामों में शामिल हैं। जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारतीय जमीन पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं। वह अब तक टीम इंडिया के लिए 6 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इनमें तीन मुकाबले इंग्लैंड और तीन जिम्बाब्वे में खेले गए हैं। अगर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20 में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो यह भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। वैभव ने अपने छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 193 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 रहा है। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं और दोनों अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में आए थे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं मैच से पहले अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जादरान ने साफ किया कि उनकी टीम इस युवा बल्लेबाज को लेकर सतर्क है और उनके खिलाफ अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है। अफगानी कप्तान के मुताबिक उनकी टीम ने जो गेम प्लान बनाया है, उसे मैदान पर बेहतर तरीके से लागू करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि टीम ने वैभव के वीडियो भी देखे हैं और अब मुकाबले में अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करने पर उसका ध्यान रहेगा।
वहीं वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वैभव पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। वैभव अब तक भारत के लिए छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 32.16 की औसत से 193 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं और स्ट्राइक रेट 189.21 का रहा है। वैभव ने इन छह मैचों में 14 छक्के लगाए हैं। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 19 मैच खेले हैं। सहवाग के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 छक्के हैं। ऐसे में वैभव को उनसे आगे निकलने के लिए केवल तीन और छक्कों की जरूरत है।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आईपीएल 2026 में वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.3 रहा और उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वैभव ने अब तक अपने टी20 करियर में सिर्फ 40 मैचों में 148 छक्के जड़े हैं। इसके मुकाबले सहवाग ने 159 टी20 मैचों में 147 छक्के लगाए थे।
वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास पूरी तरह से टीम इंडिया के दबदबे की गवाही देता है। साल 2010 से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच कुल नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने आठ मैचों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। अफगानिस्तान को आज भी अपनी पहली जीत की तलाश है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था, लेकिन सुपर ओवर में टीम इंडिया ने जीत अपने नाम कर ली थी। इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी। इस सीरीज में भी टीम इंडिया ने 3-0 से शानदार जीत हासिल की थी।
हालांकि, मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चिंता दिल्ली का मौसम है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को राजधानी में बारिश की करीब 55 प्रतिशत संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई थी। रविवार को करीब तीन घंटे तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।शाम के समय स्थिति और खराब हो सकती है। रविवार शाम बारिश की संभावना करीब 89 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। आंधी-तूफान की संभावना भी करीब 53 प्रतिशत बताई गई है। पहला T20 मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना है। ऐसे में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.
टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 13 सितंबर
दूसरा टी20: 15 सितंबर
तीसरा टी20: 17 सितंबर










