नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज, उपायुक्त ने सुनवाई केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र में चल रही सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने नाला प्रखंड के नाला पंचायत सचिवालय और श्रीपुर पंचायत सचिवालय में चल रहे नो-मैपिंग एवं एनोमलीज से संबंधित सुनवाई शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली तथा दस्तावेजों के संधारण और दावा-आपत्ति से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में कई नोटिस प्राप्त मतदाता और उनके परिजन भी शिविर में मौजूद थे। उपायुक्त ने स्वयं उनसे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया।मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सुनवाई प्रक्रिया में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। लोग जागरूक हैं और अपने दावे व आपत्तियों को लेकर सक्रियता से शिविरों में पहुंच रहे हैं। 

जनप्रतिनिधि, मुखिया और फील्ड कर्मी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और अपात्र का नाम सूची में शामिल न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 दस्तावेजों में से किसी भी वैध दस्तावेज के साथ निर्धारित सुनवाई तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि एसआईआर कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक सुनवाई प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कटिहार में स्कूल की चोरी? ढोल-नगाड़े लेकर DM के पास पहुंचे गांववाले,  बड़े अधिकारी भी अचंभित हो गए...
कटिहार में स्कूल की चोरी? ढोल-नगाड़े लेकर DM के पास पहुंचे गांववाले, बड़े अधिकारी भी अचंभित हो गए...
Sep 13, 2026, 12:08:00 PM
महाकाल बाबा जालंधर नाथ मंदिर में हुई एक चमत्कारी घटना
महाकाल बाबा जालंधर नाथ मंदिर में हुई एक चमत्कारी घटना
Sep 13, 2026, 11:50:00 AM
डीजीपी विनय कुमार की कुर्सी पर काबिज हो सकते हैं जेएस गंगवार या कुंदन कृष्णन!
डीजीपी विनय कुमार की कुर्सी पर काबिज हो सकते हैं जेएस गंगवार या कुंदन कृष्णन!
Sep 13, 2026, 11:32:00 AM
नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज, उपायुक्त ने सुनवाई केंद्रों का किया निरीक्षण
नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज, उपायुक्त ने सुनवाई केंद्रों का किया निरीक्षण
Sep 13, 2026, 11:09:00 AM
सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटने का आरोप, अस्पताल प्रशासन का आया बयान, कानूनी कार्रवाई...
सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटने का आरोप, अस्पताल प्रशासन का आया बयान, कानूनी कार्रवाई...
Sep 13, 2026, 10:43:00 AM
रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या का प्लान, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा
रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या का प्लान, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा
Sep 13, 2026, 10:28:00 AM
आरक्षण पर NDA में घमासान, चिराग पासवान मुर्दाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल
आरक्षण पर NDA में घमासान, चिराग पासवान मुर्दाबाद के लगे नारे, वीडियो वायरल
Sep 13, 2026, 9:13:00 AM
हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक के घर फायरिंग, एसपी ने लिया जायजा
हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक के घर फायरिंग, एसपी ने लिया जायजा
Sep 13, 2026, 9:00:00 AM
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM