एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा

सीवान जिले के महाराजगंज में शनिवार को मौनिया बाबा मेले में गजब का नजारा देखने को मिला। यहां एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई बनीं वहीं एसडीपीओ सिंघम के अवतार में दिखे। इस पूरे नजारे की चर्चा इलाके में हो रही है।

एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा

सीवान: जिले के महाराजगंज में शनिवार को मौनिया बाबा मेले में गजब का नजारा देखने को मिला। यहां एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई बनीं वहीं एसडीपीओ सिंघम के अवतार में दिखे। इस पूरे नजारे की चर्चा इलाके में हो रही है।

मिली खबर के अनुसार सीवान के महाराजगंज के मौनिया बाबा मेले में गजब का अंदाज देखने को मिला। दरअसल मेले में निकाले गये जुलूस में पोस्टर लगाया गया था, जिसमें एसडीएम अनीता सिन् को रानी लक्ष्मीबाई, जबकि एसडीपीओ अमन को सिंघम के अवतार में दिखाया गया। इस पूरे जुलूस में इस बात का संदेश देने की कोशिश की गयी कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस, सिंघम का अंदाज और भारतीय मिसाइल का संदेश यह कि जब प्रशासन पर जनता का भरोसा मजबूत होता है, तो अधिकारी सिर्फ सरकारी पद पर बैठे चेहरे नहीं रहते, बल्कि लोगों की उम्मीद और विश्वास का प्रतीक बन जाते हैं। 

महाराजगंज के मौनिया बाबा मेले की इस झांकी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खास बात ये रही कि इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर भारतीय मिसाइल की झांकी भी प्रदर्शित की गई। यानी एक ही झांकी में तीन बड़े संदेश, रानी लक्ष्मीबाई के जरिए नारी शक्ति और साहस, सिंघम के जरिए कानून-व्यवस्था और पुलिस की सख्ती और मिसाइल के जरिए देश की सुरक्षा और ताकत देने की कोशिश की गयी। मेले में पहुंचने वाले लोगों के बीच ये झांकी चर्चा का विषय बनी रही। महाराजगंज की इस झांकी ने मेले में प्रशासन, कानून और देशभक्ति का अनोखा संगम दिखा दिया। अब इस पूरे इलाके में इस पोस्टर की चर्चा हो रही है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM